METHI KI PURY Recipe. मेथी की पूरी बनाने की विधि
नमस्कार दोस्तों कैसे है आप लोग, दोस्तों अभी हरी सब्जियों का समय आ रहा है आप लोगो से आसा करती हु की आप लोग खूब हरी सब्जी खा रहे होंगे। दोस्तों आप हरी सब्जी जितना खाएंगे आप का स्वास्थ उतना ही अधिक अच्छा रहेगा ऐसा माना जाता है की पहले लोग हरी या पत्तेदार सब्जियों का खाने में इस्तेमाल ज्यादा करते थे इसलिए पहले के लोग कम बीमार पड़ते थे आप अपने पास पड़ोस में देखते होंगे की ६०-६५ साल के बुजुर्ग भी आज के जवान लोगो से ज्यादा फुर्तीले दिखते है उसका राज़ यही है की वे हरी और पत्तेदार सब्जी और बाजरा ज्वार का खाने में ज्यादा इस्तेमाल करते है तो चलिए आज मैं आप को बताने जा रही हु एक ऐसी स्वादिस्ट रेसिपी की सुनते ही आपके मुंह मे पानी आ जायेगा। दोस्तों आज मई आपको इन्ही हरी पत्तियों वाली एक चटपटी और टेस्टी रेसिपी के बारे में बताने जा रही हु
तो चलिए दोस्तों आज सीखते है की मेथी के पत्ते की पूरी कैसे बनायीं जाती है। दोस्तों methi ki puri बनाना बहुत ही आसान है जिसे अगर आप एक बार बनाकर खाएंगे तो बार बार खाने का मन करेगा दोस्तों methi एक ऐसी पत्तेदार सब्जी है जो इंडिया के हर कोने में पायी ही जाती है साथ में अपने पडोसी मुल्को और दुनिया के हर कोने में आपको मिल जॉयेगी दोस्तों मेथी की पूरी एक बहुत ही स्वादिस्ट ब्यंजन है जिसे आप बिना किसी अन्य ब्यंजन का यूज़ किये खा सकते है लेकिन अगर आप दही या टमाटर की चटनी के साथ खायेंगे तो और भी आनंद आएगा तो चलिए दोस्तों हम जानते है की मेथी की पूरी कैसे बनाते है दोस्तों यह बहुत ही आसान रेसिपी है घर पर आप इसे आसानी से बना सकते है अपने यहाँ तो तीज त्यौहार में यह ब्यंजन बहुत ही लोकप्रिय है और इसे आप चाय के समय भी बनाकर खा सकते है चलिए जानते है की मेथी की पूरी कैसे बनाते है
मेथी की पूरी बनाने के लिए सामग्री:-
मेथी की पूरी बनाने के लिए सामग्री इस प्रकार है
१. मेथी का हरा पत्ता - १/२ किलो
२. गेहू का आटा - १ किलो
३. हरी मिर्च -५/६
४. हल्दी- एक चम्मच
५. करी पत्ता -५/६
६ .जीरा चूर्ण - एक चम्मच
७ . लाल मिर्च पाउडर- एक चम्मच
८. . नमक स्वादानुसार
९. . रिफाइंड आयल
१०. हरा धनिया पत्ता
११. लहसुन -५-६ कली
१२. मैगी मसाला (ऑप्शनल)
मेथी की पूरी बनाने की विधि :
दोस्तों मेथी की पूरी बनाने के लिए सबसे पहले मेथी के पत्ते को अच्छी तरह धुलकर बारीक़ काट लेंगे उसके बाद लहसुन, करि पत्ता, हरी धनिया पत्ता, हरी मिर्च, ये सब सामग्री को मिक्सर में ग्राइंड कर लेंगे उसके बाद एक भगोने में आटा लेंगे और इस ग्राइंड किये हुए सामग्री को आटे में डालेंगे और उसमे हल्दी पॉवडर , जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, नमक स्वादानुसार, मैगी मसाला (ऑप्शनल) तथा रिफाइंड तेल डालकर अच्छी तरह मिक्स करेंगे दोस्तों अगर आपको ज्यादा तेल नहीं खाना है तो रिफाइंड तेल मत डालिये उसके बाद उसमे थोड़ा थोड़ा पानी डालकर गूथेंगे सभी सामग्रियों को अच्छी तरह गूथने के बाद उसको १० मिनट तक रख देना है उसके बाद आटे का लोई या गोला बना लेना है फिर पूरी की तरह बेल लेना है जब अपनी पूरी तैयार हो जाये तो गैस पे कढ़ाही रखेंगे और उसमे रिफाइंड तेल डालकर गरम करेंगे
जब अपने तेल गरम हो जाये तो पूरी को फ्राई कर लेंगे। दोस्तों अपना मेथी की पूरी बनकर तैयार है
दोस्तों अधिक अच्छी तरह समझने के लिए मेरा यूट्यूब चैनल जी सावित्री की रसोई जरूर विजिट करे और अपडेट रहने के लिए यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करे https://youtu.be/gsavitrikirashoyi
दोस्तों आपको यह पोस्ट कैसी लगी अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे चैनल सबस्क्राइब करे
यूट्यूब पे विडिओ देखने के लिए यहाँ क्लिक करे https://youtu.be/nEzKGfrb6ng


Comments
Post a Comment